तुझे पाने की मन्नत
और जमाने का डर
आजकल एक साथ ही आते है
आए तो थे कई बार
तुझे अपने दिल का हाल बताने
तेरे ज़ुल्फो की शाखो मे लिपटे
अपने घायल दिल को छुड़ाने
मगर क्या बताए जानेमन
तेरा दिल जीतने की मेरी आरजू
और मुझे हराने की तेरी ज़िद
आजकल एक साथ ही आते है
वो झुकी पलकों के अफ़साने
वो होटो की नज़ाकत
वो गालों पे दमकती हुई हसीं
और आँखों की शरारत
बचना तो लाख चाहा था हमने
इन कातिल अदाओंसे
मगर क्या बताए जानेमन
नज़रोंसे घायल करने की तेरी शिद्दत
और उसपे मर मिटने की हमारी हरकत
आजकल एक साथ ही आते है
कभी हमने भी सोचा था
सब छोड़ कर कहीं दूर चले जाएँ
तेरी गलियों से निकलकर
अपनी गलियों मे लौट आए
मगर क्या बताए जानेमन
शराब छोड़ने की हमारी चाहत
और आँखों से पिलाने की तेरी आदत
आजकल एक साथ ही आते है
-- भालचंद्र भुतकर
This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteलड़की पटानेका जुनून
ReplyDeleteऔर प्रॉजेक्ट एक्सटेन्षन का डर
आज कल एक साथ ही आते है !!!
वा वा वा...
This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteFantastic Poem....
ReplyDeleteReally Touched My Heart....
और आँखों से पिलाने की तेरी आदत.....wah laii bharii
ReplyDelete